फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता पाने के लिए फॉलो करें ये बातें, बिल गेट्स ने बताए सीक्रेट्स

Tue, 15 Dec 2020 03:10 PM IST
Devesh Devesh एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • बिल गेट्स से सीखें चुनौतियों का सामना करना 
  • सफल नेतृत्वकर्ता बनने के लिए बिल गेट्स ने दिए टिप्स 
  • करियर और कारोबार दोनों क्षेत्र में सफलता की सीढ़ियां चढ़ें 
विज्ञापन
Bill Gates - फोटो : gatesnotes.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करियर और कारोबारी दुनिया से लेकर व्यक्तिगत जीवन तक सफल कौन नहीं होना चाहता है। दुनिया में कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर अपनी अलग छाप छोड़ी है। करियर और कारोबार दोनों क्षेत्र में उनसे प्रेरणा लेकर आप भी सफलता की सीढ़ियां चढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन


हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक और दुनिया के सबसे अमीर शख्सियतों में से एक बिल गेट्स ने नेतृत्व और सफलता से जुड़े कई सूत्र साझा किए हैं। बिल गेट्स ने स्टैनफोर्ड स्कूल ऑफ मेडिसिन के डीन लॉयड माइनर के साथ संवाद में कई सवालों के जवाब दिए। मुश्किल चुनौतियों का सामना करते हुए लीडर्स को क्या करना चाहिए पर जवाब में बिल एंड मेंलिंडा गेट्स फाउंडेशन के प्रमुख ने कई नायाब सुझाव दिए। 
 

बिल गेट्स से सीखें चुनौतियों का सामना करना 

बिल गेट्स (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विविधताओं वाली टीम चुनें
गेट्स ने कहा कि हमेशा किसी भी नई चुनौती से निपटने के लिए विविधताओं वाली टीम चुननी चाहिए। टीम में अलग-अलग स्किल वाले लोगों को साथ लेना चाहिए। 

सच्चे वादे ही करें
तकनीक की दुनिया से चैरिटी किंग बने गेट्स ने कहा कि कभी किसी से भी झूठे वादे न करें। आप वही वादा करें जो आप निभा सकें अथवा पूरा कर सकें। ओवरप्रॉमिसिंग से बचना चाहिए। ऐसा नहीं करेंगे तो लोगों का आप पर से विश्वास डगमगा जाएगा। 

 
विज्ञापन

बिल गेट्स से सीखें चुनौतियों का सामना करना 

bill gates
अहम चीजों पर ध्यान केंद्रित रखें
बिल गेट्स ने कहा कि नेतृत्वकर्ताओं को हमेशा महत्त्वपूर्ण विषयों पर ज्यादा गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। अहम पहलू से ध्यान अगर हट जाए तो नुकसान की आशंका बढ़ जाती है। इधर-उधर की बातों और मुद्दों में उलझकर समय को व्यर्थ न जाने दें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें