Bihar STET 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) वाणिज्य 2022 का रिजल्ट आज यानी 11 जून 2023 को जारी कर दिया है।
Bihar STET Commerce 2022 Result Out: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) वाणिज्य 2022 का रिजल्ट आज यानी 11 जून 2023 को जारी कर दिया है। बिहार STET वाणिज्य 2022 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों secondary.biharboardonline.com., biharboardonline.bihar.gov.in से चेक और डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए लॉगइन आईडी जो कि आवेदन संख्या है और पासवर्ड जो जन्म तिथि है की मदद से बिहार वाणिज्य एसटीईटी परिणाम 2022 देखने और डाउनलोड करने के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के ट्विटर हैंडल पर माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा वाणिज्य का रिजल्ट जारी होने की जानकारी दी गई है।