एनटीए ने करीब 24612 अभ्यर्थियों की सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी किए हैं। एडमिट कार्ड देखने और डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। एडमिट कार्ड में तारीख, परीक्षा की शिफ्ट, और ऑनलाइन आवेदन पत्र के दौरान चुने गए विषयों / टेस्ट पेपर्स, शिफ्ट टाइमिंग, निर्देशों का विवरण है।
एनटीए ने पांच जून से 1 जून तक होने वाली परीक्षाओं के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों को सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड पहले ही मिल चुका है। उन्हें अपनी परीक्षा तिथियों पर समय से केंद्र पर पहुंचना होगा। 13 जून 2023 की परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। इसके लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
एनटीए की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि यदि किसी उम्मीदवार को परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करने/जांचने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है तो वह cuet-pg@nta.ac.in पर ई-मेल लिख सकते हैं या 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं।