Bihar STET Admit Card 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) कल यानी 25 फरवरी 2023 को माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) का एडमिट जारी करेगा। परीक्षा के लिए पहले से पंजीकृत उम्मीदवार अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी होने के बाद 05 मार्च, 2023 तक डाउन के लिए उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 06 मार्च को तीन पालियों में आयोजित होने वाली है। पहली पाली सुबह 08 बजे से 10.30 बजे, दूसरी पाली दोपहर 12 बजे से दोपहर 2.30 बजे और तीसरी पाली शाम 04 बजे से शाम 6.30 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए जाने से पहले उम्मीदवारों को अपना ए़डमिट कार्ड जरूर चेक करना चाहिए। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर दाखिल नहीं होने दिया जाएगा