ग्रीष्मावकाश रहेगा 30 दिनों का
राज्य के शिक्षा विभाग ने गर्मी की छुट्टी को 20 दिनों से बढ़ाकर 30 दिनों तक कर दिया है। ग्रीष्मकालीन अवकाश 15 अप्रैल से 15 मई तक होगा। 2024 में ग्रीष्मकालीन अवकाश सिर्फ विद्यार्थियों के लिए होगा। प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी सरकारी कैलेंडर के अनुसार विद्यालय आएंगे और बाकी के शैक्षणिक, प्रशासनिक, कार्यालीय कार्य निष्पादित करेंगे।
प्रधानाध्यापक नहीं कर सकते छुट्टी की घोषणा
जिला स्तर पर विशेष अवकाश घोषित करने के लिए डीईओ को मुख्यालय से अनुमति लेनी होगी। अब किसी भी सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक अपने स्तर से अवकाश की घोषणा नहीं कर सकते हैं, यदि किया तो कार्रवाई होगी। यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट