फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar NEET UG 2023: बिहार नीट यूजी काउंसलिंग के राउंड 2 का शेड्यूल जारी, च्वाइस फिलिंग 4 सितंबर से होगी शुरू

Wed, 30 Aug 2023 06:25 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar NEET UG Counselling 2023: बिहार नीट यूजी काउंसलिंग 2023 के दूसरे राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। विकल्प भरने की प्रक्रिया 4 सितंबर से शुरू होगी। दूसरे राउंड का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट 11 सितंबर को घोषित किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
NEET UG Counselling - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar NEET UG Counselling 2023: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने बिहार नीट यूजी काउंसलिंग 2023 के दूसरे राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के मुताबिक, अंडर ग्रेजुएट मेडिकल एडमिशन काउंसलिंग (UGMAC) के राउंड 2 के लिए विकल्प भरने की प्रक्रिया 4 सितंबर से शुरू होगी। परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

बोर्ड ने बताया कि जिन उम्मीदवारों ने राउंड 1 में प्रवेश लिया है या अपग्रेडेशन का विकल्प चुना है और रिपोर्टिंग सेंटर पर अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराया है, वे 31 अगस्त से 1 सितंबर के बीच मुफ्त निकास ले सकते हैं। ऐसे छात्रों को काउंसलिंग पोर्टल पर जाना होगा, लॉगिन करना होगा और फ्री एग्जिट के लिंक पर क्लिक करके वो प्रक्रिया से खुद को बाहर कर सकते हैं। ऐसे उम्मीदवारों ने जो भी विकल्प भरे थे, उन्हे शून्य माना जाएगा। उन्हें राउंड 2 में नए विकल्प भरने होंगे।
 

11 सितंबर को जारी होगा प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट

जिन अभ्यर्थियों को राउंड 1 में सीट आवंटित की गई थी, लेकिन वे अपने दस्तावेजों का सत्यापन नहीं करा सके, वे स्वचालित रूप से बाहर हो जाएंगे। उम्मीदवार ध्यान रखें कि दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए विकल्प भरने की अंतिम तिथि 7 सितंबर तक है। दूसरे राउंड का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट 11 सितंबर को घोषित किया जाएगा। अभ्यर्थी 11 सितंबर से 14 सितंबर तक पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

जरूरी तिथियां


राउंड 2 के लिए नए सिरे से च्वॉइस फिलिंग 4 सितंबर को होगी। च्वॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि 7 सितंबर है। प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट 11 सितंबर को जारी होगा। इसी दिन से उम्मीदवार अलॉटमेंट लैटर भी डाउनलोड कर पाएंगे। प्रवेश के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 12 सितंबर को होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें