फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar NEET UG 2023: काउंसलिंग के राउंड 1 के लिए फ्री एग्जिट विकल्प चुनने की आखिरी तारीख आज, जानिए प्रक्रिया

Fri, 01 Sep 2023 10:28 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar NEET UG Counselling 2023: नीट यूजी काउंसलिंग के राउंड 1 के लिए बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) एग्जिट विकल्प चुनने की अंतिम तिथि आज, 1 सितंबर है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से आज फ्री एग्जिट ले सकते हैं।
 
विज्ञापन
lady doctor - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar NEET UG Counselling 2023: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा काउंसलिंग के राउंड 1 के लिए बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) एग्जिट विकल्प चुनने की अंतिम तिथि आज, यानी 1 सितंबर है। जो भी उम्मीदवार काउंसलिंग के पहले राउंड से बाहर निकलने के इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट - bceceboard.bihar.gov.in के माध्यम से सिर्फ आज तक ऐसा कर सकते हैं।

विज्ञापन

एग्जिट करने का आज आखिरी मौका


बोर्ड ने इस बात की जानकारी दी है कि जिन उम्मीदवारों ने राउंड 1 में प्रवेश लिया है या अपग्रेडेशन का विकल्प चुना है और रिपोर्टिंग सेंटर पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराया है, वे मुफ्त में प्रक्रिया से एग्जिट कर सकते हैं। फ्री एग्जिट विकल्प का उपयोग करने वाले छात्रों को राउंड 2 में नए विकल्प भरने होंगे। वहीं, ऐसे उम्मीदवार जिन्हें राउंड 1 में सीट आवंटित की गई थी, लेकिन वे अपने दस्तावेजों का सत्यापन नहीं करा सके, वे स्वचालित रूप से बाहर हो जाएंगे।

दूसरे राउंड के लिए 4 सितंबर से भरें विकल्प


बोर्ड के अनुसार, बिहार नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड के तहत नि:शुल्क निकास लेने वाले उम्मीदवारों को अपनी पसंद भरनी होगी। अंडर ग्रेजुएट मेडिकल एडमिशन काउंसलिंग (UGMAC) के राउंड 2 के लिए विकल्प भरने की प्रक्रिया 4 सितंबर से शुरू होगी।
विज्ञापन

ऐसे करें नि:शुल्क निकास


बिहार नीट यूजी काउंसलिंग 2023 के राउंड 1 से बाहर निकलने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर ऐसा कर सकते हैं-
  • आधिकारिक वेबसाइट - bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
  • काउंसलिंग पोर्टल के अंतर्गत 'Online Portal of UGMAC-2023' लिंक पर क्लिक करें।
  • ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें।
  • अब फ्री एग्जिट के लिंक पर क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें