फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar NEET PG counselling 2023: दूसरे राउंड की काउंसलिंग कार्यक्रम में संशोधन,यहां देखें नई तिथियां

Mon, 04 Sep 2023 05:41 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar NEET PG counselling 2023: बीसीईसीईबी की तरफ से स्नातकोत्तर नीट पीजी काउंसलिंग 2023 के दूसरे दौर की काउंसलिंग के कार्यक्रम में संशोधन किया गया है।
विज्ञापन
NEET PG Counselling 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar NEET PG counselling 2023:बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने स्नातकोत्तर काउंसलिंग 2023 के लिए राज्य राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (NEET PG) के दूसरे दौर के कार्यक्रम में संशोधन किया है। बिहार नीट पीजी काउंसलिंग 2023 के दूसरे राउंड के लिए विकल्प भरने की प्रक्रिया 07 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर शुरू होगी।

विज्ञापन

जिन उम्मीदवारों को पहले दौर में सीटें आवंटित की गई थीं, वे 04 सितंबर से 05 सितंबर के बीच नि:शुल्क एग्जिट कर सकते हैं। इससे पहले, सिक्योरिटी जमा राशि जब्त किए बिना एग्जिट करने की अंतिम तिथि 03 सितंबर थी और दूसरे दौर के लिए चॉइस-फिलिंग 05 सितंबर से शुरू होने वाली थी।
विज्ञापन

उम्मीदवारों को 09 सितंबर तक राउंड 3 के लिए विकल्प भरने और लॉक करने की अनुमति दी जाएगी। दूसरे राउंड की अंतरिम सीट आवंटन परिणाम 14 सितंबर को घोषित किया जाएगा। छात्रों को आवंटन आदेश डाउनलोड करना होगा और 14 से 17 सितंबर के बीच आवंटित संस्थान को रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें