नोट करें महत्वपूर्ण तिथियां
आईटीआई कैट 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बोर्ड ने निम्नलिखित कार्यक्रम जारी किया है:
| कार्यक्रम |
तिथि |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू |
16 मार्च 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि |
14 अप्रैल 2026 |
| आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि |
15 अप्रैल 2026 (रात 11:59 बजे) |
| आवेदन सुधार विंडो |
16 से 17 अप्रैल 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी |
8 मई 2026 |
| आईटीआई कैट परीक्षा तिथि |
17 मई 2026 |
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।
पात्रता मानदंड
आईटीआई कैट 2026 परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को बोर्ड द्वारा निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा।
- उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10 (मैट्रिक) उत्तीर्ण की हो।
- जो छात्र 2026 में मैट्रिक परीक्षा दे रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
- अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 31 दिसंबर 2026 तक 14 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि कुछ ट्रेडों के लिए आयु सीमा अधिक हो सकती है।
परीक्षा के बारे में
आईटीआई कैट एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है, जिसके माध्यम से बिहार के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में विभिन्न तकनीकी और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जाता है। परीक्षा में आमतौर पर गणित, सामान्य विज्ञान और सामान्य ज्ञान से वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते हैं।
परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद सफल अभ्यर्थियों को काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा, जिसके आधार पर उन्हें अलग-अलग आईटीआई ट्रेडों में सीट आवंटित की जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ITICAT 2026 Online Application लिंक पर क्लिक करें।
- वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की मदद से पंजीकरण करें।
- आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क संबंधी जानकारी भरें।
- निर्धारित प्रारूप में फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड, परीक्षा निर्देश, आंसर-की और परिणाम से जुड़ी जानकारी के लिए समय-समय पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी गई है।