फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 12th Exam: पश्चिम एशिया में छठी बार रद्द हुई 12वीं की परीक्षा, समीक्षा के बाद बोर्ड का फैसला; देखें नोटिस

Sun, 15 Mar 2026 11:15 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE 12th Exam Cancelled:पश्चिम एशिया में जारी हालात को देखते हुए सीबीएसई ने फिर से 12वीं की परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है। सीबीएसई ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
CBSE Board - फोटो : Official Website
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Class 12 Board Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पश्चिम एशिया के कुछ देशों में होने वाली कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक बार फिर बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध के मद्देनजर बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के स्कूलों के लिए निर्धारित परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की है। यह निर्णय संबंधित देशों के स्कूलों और अधिकारियों से मिले सुझावों तथा परिस्थितियों की समीक्षा के बाद लिया गया है।

विज्ञापन


सीबीएसई के अनुसार 16 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 के बीच होने वाली कक्षा 12वीं की सभी बोर्ड परीक्षाएं इन सात देशों में रद्द कर दी गई हैं। यह फैसला उन स्कूलों के लिए लागू होगा जो इन देशों में सीबीएसई से संबद्ध हैं।
 

विज्ञापन

अब तक इतनी बार परीक्षा स्थगित

सीबीएसई द्वारा जारी परिपत्रों के अनुसार इन परीक्षाओं को अब तक पांच बार (1, 3, 5, 7 और 9 मार्च 2026) स्थगित किया जा चुका था। लगातार बनी परिस्थितियों को देखते हुए अब बोर्ड ने इन सभी परीक्षाओं को पूरी तरह रद्द करने का फैसला लिया है।

परिणाम को लेकर बोर्ड ने क्या कहा?

इन देशों के कक्षा 12वीं के छात्रों का परिणाम किस आधार पर घोषित किया जाएगा, इसकी जानकारी सीबीएसई बाद में अलग से जारी करेगा। बोर्ड ने कहा है कि छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए परिणाम की प्रक्रिया जल्द ही तय कर सूचित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें