बीएसईबी यानी बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से डीएलएड के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। बीएसईबी द्वारा रिजल्ट सेकेंडरी डॉट बिहार बोर्ड ऑनलाइन डॉट कॉम पर जारी किया गया है। सभी पंजीकृत उम्मीदवार जो डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन की स्पेशल परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब बिहार डीएलएड परिणाम 2020 की जांच आधिकारिक वेबसाइट पर कर सकते हैं। परिणाम और स्कोर कार्ड बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट सेकेंडरी डॉट बिहार बोर्ड ऑनलाइन डॉट कॉम पर अपलोड कर दिए गए हैं।