फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB Result: बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर के मूल्यांकन पर बड़ा अपडेट, इस तारीख के बाद जारी होंगे रिजल्ट

Sat, 11 Mar 2023 12:48 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BSEB Result: बीएसईबी के चेयरमैन आनंद किशोर ने बताया कि बीएसईबी बिहार बोर्ड 2023 कक्षा 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 12 फरवरी को शुरू हुआ, और पांच मार्च को समाप्त हुआ।
विज्ञापन
coming soon - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BSEB Bihar Board Matric/ Inter Result 2023: बिहार में बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने के बाद अब लाखों छात्र अपने परीक्षा परिणाम की बाट जोह रहे हैं। ऐसे में बिहार बोर्ड में पदस्थ सूत्रों के अनुसार, बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही कक्षा 10वीं (मैट्रिक) और कक्षा 12वीं (इंटर) बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित करेगा।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बीएसईबी बिहार बोर्ड मैट्रिक, इंटर के परिणाम 2023 मार्च के महीने में घोषित किए जाएंगे। एक बार जारी होने के बाद, बीएसईबी बिहार बोर्ड मैट्रिक, इंटर के परिणाम 2023 आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर उपलब्ध होंगे।

 

Matric/Inter Result पर क्या बोले बीएसईबी चेयरमैन?

बीएसईबी के चेयरमैन आनंद किशोर ने बताया कि बीएसईबी बिहार बोर्ड 2023 कक्षा 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 12 फरवरी को शुरू हुआ, और पांच मार्च को समाप्त हुआ। जबकि, बीएसईबी बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन एक मार्च से शुरू हुआ और 12 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। 

इसलिए, बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर के परिणाम 12 मार्च के बाद घोषित होने की उम्मीद है। इससे पहले इन परीक्षाओं में बिहार बोर्ड (BSEB) के वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न शामिल हैं, उत्तर कुंजी उपलब्ध कराई गई है। 
 

 

यह भी पढ़ें : CUET UG 2023: सीयूईटी के लिए आवेदन की समय-सीमा बढ़ी, अब 30 मार्च तक कर सकेंगे अप्लाई

विज्ञापन

Bihar Board Exam मैट्रिक में 96 लाख तो इंटर में करीब 70 लाख कॉपियां जांचीं गईं

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 10 फरवरी से 22 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी, और बीएसईबी के लिए कक्षा 12वीं की परीक्षा एक फरवरी से 11 फरवरी, 2023 तक निर्धारित की गई थी। कुल 96,63,774 कक्षा 10वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का अब विश्लेषण किया जा रहा है, जबकि कुल 69,44,777 कक्षा 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं और कक्षा 10वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए करीब 172 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें