CUET UG 2023 रात 09:50 बजे तक कर सकेंगे आवेदन
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 30 मार्च, 2023 कर दी है। इससे पहले सीयूईटी यूजी 2023 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 मार्च, 2023 थी। अब उम्मीदवार 30 मार्च, 2023 को रात 09:50 बजे तक सीयूईटी यूजी 2023 के लिए आवेदन कर सकेंगे। शुल्क भुगतान विंडो 30 मार्च, 2023 को रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी।
CUET UG 2023 कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार सीयूईटी यूजी 2023 के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:-
-
सबसे पहले सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर पहुंचे।
-
होम पेज पर सीयूईटी यूजी 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन के प्रासंगिक लिंक पर क्लिक करें।
-
मांगी गई जानकारी दर्ज कर खुद को रजिस्टर करें।
-
अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करें।
-
सीयूईटी यूजी 2023 आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
-
आवश्यक शुल्क का भुगतान कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
-
भरे हुए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और इसे अपने डिवाइस में सेव करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
CUET UG 2023 करेक्शन विंडो अप्रैल में तो प्रवेश-पत्र मई में
सीयूईटी यूजी 2023 आवेदन पत्र के लिए सुधार विंडो एनटीए द्वारा 01 अप्रैल को खोली जाएगी और 03 अप्रैल, 2023 को बंद कर दी जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 30 अप्रैल, 2023 को परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी करेगी, जिसके बाद जल्द ही CUET UG 2023 एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2023 का आयोजन 21 मई से 31 मई, 2023 के बीच एक दिन में तीन पारियों में करेगी।