फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार बोर्ड रिजल्ट 2021: 12वीं के परिणाम जल्द होंगे घोषित, पिछले साल 24 मार्च को जारी हुआ था रिजल्ट

Wed, 24 Mar 2021 02:08 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिहार बोर्ड परीक्षा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

Bihar Board 12th Result 2021: बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) जल्द ही बारहवीं कक्षा की परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है और अब छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है। हालांकि, बोर्ड की तरफ से अभी बारहवीं परीक्षा के परिणाम जारी करने की तिथि की घोषणा नहीं हुई है। पिछले सालों के ट्रेंड को देखते हुए यह कहा जा रहा है कि बोर्ड इसी महीने बारहवीं का रिजल्ट जारी कर सकता है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-जेईई मेन 2021: जानिए, कब जारी होगा मार्च सत्र का रिजल्ट? अंतिम उत्तर कुंजी जारी

बारहवीं कक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य 19 मार्च को पूरा हुआ है। पिछले साल बोर्ड ने बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 24 मार्च को जारी किया था। गौरतलब है कि बिहार बोर्ड ऐसा बोर्ड है जिसने कोरोना काल में सबसे पहले बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया है। दूसरे राज्य बोर्डों की अभी परीक्षाएं भी शुरू नहीं हुई हैं, जबकि बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है। बोर्ड किसी भी वक्त  बारहवीं का रिजल्ट जारी कर सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट: आज जारी हो सकता है प्रवेश पत्र, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

यह भी कहा जा रहा है कि होली की वजह से बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट देरी से जारी हो  सकता है।बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल में जारी हो सकता है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार बोर्ड की तरफ से 29 मार्च से पहले ही बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। बता दें कि इस साल बारहवीं कक्षा की परीक्षा के लिए कुल 13.5 लाख छात्रों ने आवेदन किया था। बारहवीं की परीक्षाएं 1 फरवरी से लेकर 13 फरवरी के बीच हुई थी। 7.03 लाख छात्रों और 6.46 लाख छात्राओं ने बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं दी थी।  बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी होते ही अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के जरिए रिजल्ट देख सकेंगे। इसके अलावा, onlinebseb.in,biharboard.ac.in, biharboard.online और biharboardonline.com के जरिए भी रिजल्ट देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें