फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री 24 मार्च को लॉन्च करेंगे सीबीएसई असेसमेंट फ्रेमवर्क, पढ़िए विस्तृत खबर

Wed, 24 Mar 2021 01:25 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Ramesh pokhariyal nishank - फोटो : social media
विज्ञापन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ 24 मार्च को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के असेसमेंट फ्रेमवर्क का शुभारंभ करेंगे। शिक्षा मंत्री के ट्वीट के अनुसार वे आज शाम 5 बजे विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषय के फ्रेमवर्क काे लॉन्च करेंगे। यह कार्यक्रम सीबीएसई और ब्रिटिश काउंसिल के कॉम्पिटेंसी बेस्ड एजुकेशन प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है।  

विज्ञापन


यह असेसमेंट फ्रेमवर्क एनसीईआरटी और सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुसार तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य कक्षा छठवीं से दसवीं तक पढ़ाए जाने वाले अंग्रेजी, विज्ञान और गणित विषयों के स्तर में सुधार लाना है। वहीं सीबीएसई के कॉम्पिटेंसी बेस्ड एजुकेशन प्रोजेक्ट का मकसद छात्रों के अंदर क्रिएटिव थिंकिंग, क्रिटिकल थिंकिंग, प्रॉब्लम सॉल्विंग, सेल्फ अवेयरनेस, एम्पैथी, डिसीजन मेकिंग, इफेक्टिव कम्युनिकेशन, इंटरपर्सनल रिलेशनशिप, कोपिंग विथ स्ट्रेस और कोपिंग विथ इमोशंस जैसे 10 लाइफ स्किल्स का विकास करना है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें