BSEB Matric Exam 2021: बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा के पिछले साल के पेपर सोशल मीडिया पर वायरल करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। इसे लेकर बोर्ड सख्त हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब ऐसे लोगों की खैर नहीं, जो दसवीं कक्षा के पिछले साल के पेपर सोशल मीडिया पर वायरल करके अफवाह फैला रहे हैं। ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 के तहत कानूनी कार्रवाई होगी।