AIBE Exam Date 2021: ऑल इंडिया बार परीक्षा (AIBE ) XVI स्थगित कर दी गई है। यह परीक्षा पहले 21 मार्च को होने वाली थी, लेकिन इसे स्थगित करके अब 25 अप्रैल कर दिया गया है। अब ऑल इंडिया बार परीक्षा XVI 25 अप्रैल को होगी। इसके साथ ही, AIBE-XVI परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख और फीस जमा करने की आखिरी तिथि भी आगे बढ़ा दी गई है। इस बात की जानकारी बार काउंसिल ऑफ इंडिया की तरफ से जारी अधिसूचना में दी गई है।