फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB 12th Result 2026: छात्रों का इंतजार खत्म, आज जारी होगा बिहार बार्ड 12वीं का रिजल्ट; जानें ताजा अपडेट

Mon, 23 Mar 2026 09:54 AM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं के छात्रों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। ताजा अपडेट के मुताबिक, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आज 23 मार्च को दोपहर 1:30 बजे इंटर का रिजल्ट जारी करेगा। पढ़ें लाइव अपडेट  
 

सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए अभी पंजीकरण करें..

विज्ञापन
बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BSEB: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के परिणाम को लेकर बड़ी घोषणा की गई है। समिति के अध्यक्ष श्री आनन्द किशोर ने जानकारी दी है कि शिक्षा विभाग, बिहार के माननीय मंत्री श्री सुनील कुमार द्वारा 23 मार्च 2026 को अपराह्न 1:30 बजे परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर भी उपस्थित रहेंगे। परीक्षार्थी अपना परिणाम समिति की आधिकारिक वेबसाइट्स के माध्यम से आसानी से देख सकेंगे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

BSEB Bihar Board Exams 2026: बिहार बोर्ड परीक्षा के लिए कितने विद्यार्थी पंजीकृत?

इस वर्ष (2026 में) बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा का आयोजन कुल 28 लाख 30 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए किया गया। इसमें मैट्रिक परीक्षा (10वीं) के लिए 15,12,687 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। वहीं, 12वीं की परीक्षा कुल 13,17,846 परीक्षार्थियों के लिए आयोजित की गई।

BSEB Bihar Board 12th Result 2026: कब हुईं बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं?

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 2 से 13 फरवरी, 2026 तक 1,762 परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्ट में आयोजित हुईं। सुबह की शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित की गई, जबकि शाम की शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक थी। 12वीं के परिणाम मार्च, 2026 के अंतिम सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की डेटशीट 2026

BSEB Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा कब आयोजित की गई?

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक 1,699 केंद्रों पर किया गया। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया। पहली पाली सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू हुई, जो दोपहर 12:45 तक चली। फिर दूसरी पाली 02:00 बजे से शुरू होकर 05:15 बजे तक संचालित की गई। कक्षा 10वीं के नतीजे अप्रैल 2026 के पहले सप्ताह में घोषित किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें