प्रक्रिया पूरी करने के लिए दिया आखिरी मौका
बोर्ड ने एक अंतिम अवसर देते हुए विद्यालयों और महाविद्यालयों को निर्देश दिया है कि वे संबंधित छात्रों के हस्ताक्षरित डमी पंजीयन/सूचीकरण कार्ड को पोर्टल पर 9 सितंबर 2025 से 14 सितंबर 2025 तक अपलोड करें।
- 10वीं छात्रों के लिए वेबसाइट: secondary.biharboardonline.com.
- 12वीं छात्रों के लिए वेबसाइट: seniorsecondary.biharboardonline.com.
लॉगिन करने के बाद “Declaration form not uploaded Report” लिंक पर क्लिक कर अपलोड प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अगर किसी कारणवश यह कार्य निर्धारित समय तक पूरा नहीं हुआ, तो ऐसे छात्रों का पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा। इसके बाद वे वार्षिक परीक्षा 2026 में शामिल नहीं हो पाएंगे।
बोर्ड ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों से भी कहा है कि वे अपने-अपने जिले के ऐसे सभी विद्यालयों की गहन निगरानी करें और सुनिश्चित करें कि समयसीमा में कार्ड अपलोड हो जाए।
बोर्ड ने अभिभावकों से की ये अपील
प्रमुख जिले जिनमें सबसे ज्यादा छात्र हैं:
- 10वीं: गया (3,941), मुजफ्फरपुर (2,547), सीवान (2,045), पटना (1,269)
- 12वीं: मुजफ्फरपुर (2,839), गोपालगंज (1,046), दरभंगा (1,229), पटना (1,180)
बिहार बोर्ड ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों के विद्यालय से इसकी पुष्टि करें कि उनका हस्ताक्षरित डमी पंजीयन कार्ड पोर्टल पर अपलोड किया गया है या नहीं।