बीएसईबी (BSEB) यानी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति
- फोटो : File
BSEB Bihar Board 9th Exam Datesheet 2021: बीएसईबी (BSEB) यानी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने राज्य बोर्ड के सभी स्कूलों में कक्षा नौ की वार्षिक परीक्षाएं 26 फरवरी, 2021 से आयोजित की जाएंगी। परीक्षाओं के दौरान कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव का पूरा ध्यान रखा जाएगा। बोर्ड ने खुद परीक्षाएं आयोजित कराने संबंधी जरूरी सूचनाएं और गाइडलाइन्स सभी जिलों के संबंधित शिक्षा अधिकारियों को भेज दी है, ताकि वे समय रहते आवश्यक बंदोबस्त कर सकें।
यह भी पढ़ें : 45th Raising Day : भारतीय तटरक्षक के गौरवमय 44 वर्ष, जानिए क्या है कोस्ट गार्ड
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जारी संबंधित नोटिस में कहा गया है कि बिहार बोर्ड 9वीं की परीक्षाएं 26 फरवरी से 3 मार्च 2021 तक आयोजित की जानी हैं। परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी। हालांकि, 27 और 28 फरवरी को परीक्षा एक ही पारी में आयोजित की जाएगी। बिहार में कक्षा नौ की परीक्षा में वे सभी छात्र शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने 2020 में बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए अपना नामांकन कराया है। प्रायोगिक परीक्षाएं 04 फरवरी को होंगी। विद्यार्थी विषय से संबंधित प्रायोगिक परीक्षा 04 फरवरी, 2021 को अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर दे सकेंगे।