होली के आसपास आ सकता है बिहार बोर्ड का रिजल्ट
माना जा रहा है कि बिहार बोर्ड मार्च 2024 में होली के आसपास या उससे पहले कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर सकता है, हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है। इस वर्ष होली 25 मार्च को मनाई जाएगी, ऐसे में रिजल्ट 20 मार्च से 24 मार्च के बीच जारी होने की संभावना नजर आ रही है।
हालांकि, बिहार बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय को लेकर कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि रिजल्ट की तारीखों के बारे में जल्द ही बोर्ड अधिकारियों द्वारा आधिकारिक सूचना जारी की जा सकती है।
जिन छात्रों ने बिहार बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा की इंटरमीडिएट परीक्षा इस वर्ष दी है, वे अपने रोल नंबर और रोल कोड का उपयोग करके परिणाम देख सकेंगे, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है की वे अपने रोल नंबर को याद रखें या संभाल कर रखें।
उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बहुत तेजी से चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की सारी प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है, ताकि रिजल्ट में किसी भी प्रकार की गलती की गुंजाइश न बचें और जल्द से जल्द परिणामों की घोषणा हो सके। बता दें, बोर्ड ने पिछले वर्ष परीक्षा समाप्ति के बाद 21 दिनों भीतर परीक्षा का परिणाम जारी किया था। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि इस साल भी परिणाम जल्दी घोषित हो सकते हैं।
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार उसे आधिकारिक वेबसाइटों biharboardonline.bihar.gov.in या secondary.biharboardonline.com पर जाकर देख सकेंगे।