BSEB Intermediate फरवरी में हुई थी वार्षिक परीक्षा, मार्च में आया था रिजल्ट
इस वर्ष, बीएसईबी इंटरमीडिएट परीक्षा एक फरवरी से शुरू हुई और 11 फरवरी को समाप्त हुई और इसका परिणाम 21 मार्च को घोषित किया गया। बीएसईबी कक्षा 12वीं परीक्षाओं के लिए, 13,04,586 उपस्थित छात्रों में से कुल 10,91,248 छात्र उत्तीर्ण हुए थे। तीनों स्ट्रीम में छात्राओं ने टॉप किया था।
BSEB 10th Compartmental Result 2023 अपडेट
बीएसईबी कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम एक अप्रैल, 2023 को घोषित किए गए थे और कक्षा 10वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.04 प्रतिशत था, जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षा में एमडी युम्मन अशरफ ने 97.8 प्रतिशत के साथ टॉप किया था। इस साल 10वीं की परीक्षा 12वीं की परीक्षा खत्म होने के बाद शुरू हुई थी। मैट्रिक कंपार्टमेंट का रिजल्ट आगामी एक सप्ताह में घोषित कर दिया जाएगा।