क्या है बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट?
बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in. है। विद्यार्थी इस वेबसाइट के जरिए माध्यमिक परीक्षा 2020 की थ्योरेटिकल परीक्षा की 'आंसर' की देख सकते हैं। बिहार बोर्ड की माध्यमिक परीक्षा 2020 में करीब 50 फीसदी प्रश्न ऑब्जेक्टिव थे। इन सभी प्रश्नों के लिए छात्रों को ओएमआर शीट पर उत्तर भरने थे।
बिहार बोर्ड ने दसवीं के थ्योरेटिकल प्रश्न-पत्रों के लिए ‘आंसर की’ जारी करने के साथ ही प्रश्नों के उत्तरों के संदर्भ में आपत्ति भी आमंत्रित की है। ऐसे में किसी विद्यार्थी को किसी प्रश्न के उत्तर में आपत्ति है तो वो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर दिये गए लिंक के जरिए दर्ज करा सकता है।
डायरेक्ट लिंक-
http://biharboardonline.bihar.gov.in/