बिहार बोर्ड मैट्रिक का परिणाम 31 मार्च 2023 को घोषित किया गया था। बिहार बोर्ड के लगभग 16.37 लाख छात्रों के लिए बीएसईबी 10वीं परिणाम 2023 31 मार्च, 2023 को घोषित किया गया था। बिहार मैट्रिक परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.04 प्रतिशत दर्ज किया गया। जबकि 2022 में पास प्रतिशत 79.88 प्रतिशत था।
इतना देना होगा शुल्क
स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रोल कोड, रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा। स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने के लिए उन्हें प्रति विषय 70 रुपये का शुल्क भी देना होगा।
BSEB 10th Result 2023: फरवरी में हुई थी परीक्षा
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन फरवरी, 2023 में 14 से लेकर 22 तारीख तक किया गया था। परीक्षा सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए दो पारी सुबह 9.30 से लेकर 12.45 तक और दोपहर 1.45 से लेकर शाम पांच बजे तक आयोजित की गई थी।