फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार बोर्ड : जानिए कहां जारी होगा 12वीं का रिजल्ट, लगातार दूसरे दिन ठप पड़ी है वेबसाइट

Fri, 26 Mar 2021 02:46 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • बिहार बोर्ड की आधिकारिक बेवसाइट गुरुवार शाम पांच बजे से ठप है
  • 12वीं की परीक्षा के परिणाम शुक्रवार दोपहर तीन बजे जारी किए जाएंगे
विज्ञापन
बिहार बोर्ड वेबसाइट ठप - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Board 12th Result 2021: बिहार बोर्ड की ओर से बोर्ड परीक्षा 2021 के तहत कक्षा 12वीं की परीक्षा के परिणाम शुक्रवार दोपहर तीन बजे जारी किए जाने  की घोषणा के बावजूद बोर्ड अपने वेबसाइट को ठीक नहीं कर पाया है। बिहार बोर्ड आधिकारिक बेवसाइट गुरुवार शाम पांच बजे से ठप पड़ी है। इससे विद्यार्थियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार रात को ही बिहार बोर्ड द्वारा ट्वीट कर अपनी आधिकारिक वेबसाइट http://biharboardonline.bihar.gov.in/ पर शुक्रवार दोपहर तीन बजे रिजल्ट जारी किए जाने की घोषणा की गई थी। लेकिन गुरुवार शाम पांच बजे से लेकर शुक्रवार दोपहर 02.32 बजे तक वेबसाइट के ठप रहने से लाखों छात्र काफी परेशान होते रहे।
विज्ञापन


यहां देख सकेंगे रिजल्ट
biharboardonline.bihar.gov.in
onlinebseb.in
biharboard.online
biharboardonline.com 

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के द्वारा टि्वटर पर दिए गए जानकारी के अनुसार बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी शुक्रवार, 26 मार्च, 2021 को दोपहर 03.00 बजे, इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित करेंगे। इस अवसर पर प्रेस वार्ता में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार एवं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर मौजूद रहेंगे। लेकिन इसके बावजूद वेबसाइट दुरस्त नहीं की जा सकी है।
 
कई छात्र, शिक्षक और अभिभावक अपने बच्चों का रिजल्ट देखने के लिए लगातार वेबसाइट http://biharboardonline.bihar.gov.in/ पर विजिट कर रहे थे, उन्हें निराश होना पड़ा। इस बीच, गुरुवार को ही सोशल मीडिया और न्यूज मीडिया में कई जगह वेबसाइट onlinebseb.in पर रिजल्ट जारी होने की खबरों ने सबकी चिंताएं बढ़ा दीं। हालांकि, बोर्ड की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई थी, लेकिन वेबसाइट पर रिजल्ट 2021 के लिंक का दिखाई देना और उसे बाद में हटा देने के प्रकरण से बोर्ड की कार्यशैली पर कई तरह के प्रश्न उठ रहे हैं। बता दें कि इस बार करीब 13.5 लाख छात्रों ने बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीयन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजल्ट की ताजा जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें हैं और पढ़ें यह लाइव खबर : 
Bihar Board 12th Result Live Updates: बिहार बोर्ड अपना परिणाम जल्दी से देखने के लिए अपनाएं ये स्टेप्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें