इतने लाख स्टूडेंट्स हुए सफल
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की इंटर परीक्षा 2025 में सबसे ज्यादा परीक्षार्थी विज्ञान संकाय से शामिल हुए। इस साल विज्ञान संकाय में 6,33,896 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 5,68,330 सफल हुए। कला संकाय में 6,11,365 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 5,05,884 ने सफलता हासिल की। वहीं, वाणिज्य संकाय में 34,821 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें से 32,999 छात्र पास हुए। कुल मिलाकर इस बार तीनों संकायों में 11,07,213 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की, जिससे राज्य में एक बार फिर बेहतर परिणाम देखने को मिला।
BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Download: बीएसईबी 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?
छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट amarujala.com. पर जाएं।
- यहां बोर्ड/बोर्ड परिणाम वाले अनुभाग पर जाएं।
- अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से अपना बोर्ड, यानी बिहार बोर्ड चुनें।
- अब बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
- परिणाम में दिए गए सभी विवरण सावधानीपूर्वक जांचें।
- अब नीचे डाउनलोड बटन पर क्लिक करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
- भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।