फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board 12th Result: वेबसाइट क्रैश होने पर ऐसे चेक कर सकते हैं अपना परिणाम, जानें पूरी प्रक्रिया

Tue, 21 Mar 2023 02:18 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar Board 12th Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी बिहार बोर्ड ने मंगलवार, 21 मार्च को 12वीं बोर्ड की परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। अब छात्र बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
Bihar Board Result, - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Board 12th Result 2023: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी बिहार बोर्ड ने मंगलवार, 21 मार्च को 12वीं बोर्ड की परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। अब छात्र बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। हालांकि, ऐसी खबरें सामने आ रही है कि छात्र बीएसईबी की वेबसाइट को ओपन नहीं कर पा रहे हैं। हम आपको बता रहे हैं कुछ अन्य तरीके जिनसे आप अपना परिणाम चेक कर सकते हैं -  

विज्ञापन

 

Bihar Board Inter Result कहां और कैसे देखें?   

SMS के जरिए करें रिजल्ट चेक 

परीक्षार्थी ध्यान दें कि वे एसएमएस के जरिए रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए जब भी रिजल्ट आउट हो, आप एसएमएस को निम्न फॉर्मेट में टाइप करें - BIHAR12ROLL-NUMBER और इसे 56263 पर भेज दें। आपका रिजल्ट आपको वापस एसएमएस के जरिए भेज दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : BSEB Bihar 12th Result Live: बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजों का इंतजार खत्म, रिजल्ट लाइव अपडेट 

BSEB 12th Result: छात्रों के लिए हेल्पलाइन भी शुरू

ऐसे छात्र जिन्हें बोर्ड द्वारा जारी किए गए परिणाम में कोई भी समस्या हो, वह बिहार बोर्ड की ओर से जारी की गई इन हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं-:
0612 2230009 
info@biharboard.ac.in
biharboard.ac.in/contact-us

 

Bihar Board: वेबसाइट क्रैश क्यों होती है?

बिहार बोर्ड की ओर से आयोजित की गई 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 13 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। इतनी बड़ी संख्या में छात्र एक साथ ही अपना परिणाम चेक कर रहे होंगे। इस कारण वेबसाइट का क्रैश हो जाना कोई बड़ी बात नहीं है। छात्र धीरज बनाकर रखें जल्द ही वह अपना परिणाम जल्द देख पाएंगे। 
 

यह भी पढ़ें : BSEB 12th Result 2023: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम ऐसे करें चेक, यह है आसान प्रक्रिया

विज्ञापन

विद्यार्थी इन वेबसाइट्स पर भी देख सकेंगे रिजल्ट  

  • biharboardonline.bihar.gov.in
  • secondary.biharboardonline.com


Read Also : Bihar Board Inter BSEB Class 12th Result Live Update in English

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें