Bihar Board result 2019: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। चंद घंटे बाद ही 12वीं का रिजल्ट जारी होगा। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे। बोर्ड के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है। करीब 13 लाख छात्र बेसब्री से अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
यदि साइट ठीक से काम नहीं कर रही हो तो छात्र बिहार इंटरमीडिएट (bihar intermediate result) के परिणाम इसलिंकपर क्लिक करके देख सकते हैं। इसके अलावा छात्र अमर उजाला की वेबसाइट results.amarujala.com पर लॉग इन कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विशेषज्ञों की परीक्षार्थियों के लिए सलाह है कि परिणाम जैसा भी आए, नकारात्मक भाव लाने की जरूरत नहीं है।
खुद का मूल्यांकन कर और अधिक मेहनत के लिए प्रेरित होना चाहिए।
मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि परीक्षार्थी को अपना ही परिणाम देखना चाहिए। दूसरे परीक्षार्थियों के अंकों से तुलना नहीं करना चाहिए।
किसी के अंक देखकर हताश होने की जरूरत नहीं है बल्कि यह संकल्प लेना चाहिए कि आगे की परीक्षाओं में खुद को साबित करना है।
अभिभावकों को भी बच्चों के कम अंक आने पर या असफल होने पर भी उनके साथ लचीला व्यवहार करना चाहिए।