फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB 10th Result 2025: 82.11% विद्यार्थी पास, तीन की आई रैंक-1; जानें कैसा रहा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

Sat, 29 Mar 2025 12:17 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Declared : बिहार बोर्ड ने कक्षा 10वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। जो भी छात्र इस बार मैट्रिक वार्षिक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक नीचे उपलब्ध है। परिणाम से जुड़ी लाइव अपडेट्स यहां पढ़ें

10वीं के छात्र यहां क्लिक करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
Bihar Board 10th Result 2025 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BSEB Bihar Board 10th Result 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजों की घोषणा कर दी है। बीएसईबी ने नतीजों की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की है। अब छात्र अपने परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्र अमर उजाला की वेबसाइट - amarujala.com/results/bihar-board/bseb-10th-result-2025 का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां छात्र बिना किसी असुविधा के अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र यहां क्लिक करके भी सीधा परिणाम पेज पर जा सकते हैं।

विज्ञापन

BSEB 10th Result 2025: इस वर्ष कैसा रहा 10वीं का परिणाम?

इस साल बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में कुल 82.11% छात्र पास हुए हैं। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में कुल 15,58,077 विद्यार्थी शामिल हुए, जिसमें से 12,79,294 छात्रों ने परीक्षा पास की है। इस बार बिहार बोर्ड 10वीं में तीन विद्यार्थियों ने टॉप किया है। इसमें एक छात्र और दो छात्राएं हैं।
  • कुल पास प्रतिशत - 82.11%
  • परीक्षा में शामिल कुल छात्र - 15,58,077 लाख
  • कुल उत्तीर्ण छात्र - 12,79,294 लाख
  • प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कुल छात्र - 4,70,845 लाख
  • द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण कुल छात्र - 4,84,012 लाख
  • तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण कुल छात्र - 3,07,792 लाख
  • टॉप-10 में कुल विद्यार्थी - 123 (60 छात्राएं, 63 छात्र)
विज्ञापन

Bihar Board 10th Result Download: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करें:
  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां परिणाम वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
  • विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से बिहार बोर्ड चुनें।
  • अब बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • मांगे गए क्रेडेंशियल (रोल नंबर और रोल कोड) दर्ज करें और सबमिट कर दें।
  • परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करें।

आप यहां क्लिक करके भी सीधे बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम वाले पेज पर जा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें