BSEB 10th Result 2025: इस वर्ष कैसा रहा 10वीं का परिणाम?
इस साल बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में कुल 82.11% छात्र पास हुए हैं। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में कुल 15,58,077 विद्यार्थी शामिल हुए, जिसमें से 12,79,294 छात्रों ने परीक्षा पास की है। इस बार बिहार बोर्ड 10वीं में तीन विद्यार्थियों ने टॉप किया है। इसमें एक छात्र और दो छात्राएं हैं।
- कुल पास प्रतिशत - 82.11%
- परीक्षा में शामिल कुल छात्र - 15,58,077 लाख
- कुल उत्तीर्ण छात्र - 12,79,294 लाख
- प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कुल छात्र - 4,70,845 लाख
- द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण कुल छात्र - 4,84,012 लाख
- तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण कुल छात्र - 3,07,792 लाख
- टॉप-10 में कुल विद्यार्थी - 123 (60 छात्राएं, 63 छात्र)
Bihar Board 10th Result Download: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
- यहां परिणाम वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
- विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से बिहार बोर्ड चुनें।
- अब बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- मांगे गए क्रेडेंशियल (रोल नंबर और रोल कोड) दर्ज करें और सबमिट कर दें।
- परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
- यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करें।
आप
यहां क्लिक करके भी सीधे बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम वाले पेज पर जा सकते हैं।