Bihar Board 10th Result: 12वीं परीक्षा के परिणाम बोर्ड ने पहले ही जारी कर दिए थे। अब दसवीं कक्षा के छात्रों को अपने परिणामों का इंतजार है। एक बार परिणाम जारी होने कै बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें कि पिछले साल बिहार बोर्ड ने सबसे पहले परिणाम जारी किए थे। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कहां, कैसे और कब देखें दसवीं कक्षा के परिणाम। पढ़ें आगे...
कहां देखें रिजल्ट-
1- Biharboardonline.bihar.gov.in
2- Bsebresult.online
3- Biharboard.online
4- biharboardonline.bihar.gov.in
कैसे देखें रिजल्ट-
चरण - 1 सबसे पहले बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2020 की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
चरण - 2 अब बोर्ड परिणामों से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण - 3 जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने एक नाय पेज खुल जाएगा। उसके बाद अपनी जरूरी जानकारी जैसे- नाम और रोल नंबर दर्ज करें।
चरण - 4 सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें। ध्यान दें कि अभी लिंक एक्टिव नहीं हुआ है। (एक बार सक्रिय होने के बाद)।
चरण - 5 आपके सबमिट करने के बाद उम्मीदवार अपना परिणाम देख सकेंगे। भविष्य के लिए परिणामों को डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है।
कब देखें रिजल्ट-
20 मई को परिणामों को लेकर शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने कहा कि परीक्षा के परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा। अभी दसवीं कक्षा के रिजल्ट जारी करने की तिथि और समय तय नहीं है। बोर्ड की तरफ से जैसे ही दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा, छात्रों को सूचित करने के साथ-साथ आधिकारिक वेबसाइट पर इसे अपलोड भी कर दिया जाएगा।