बिहार बोर्ड की 10वीं कक्षा के परिणाम के लिए विद्यार्थियों और अभिभावकों के इंतजार की घड़ियां आज खत्म हो गईं। बोर्ड की तरफ से परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। बोर्ड ने 10वीं का परिणाम ऑनलाइन जारी किया है। रिजल्ट जारी होते ही बिहार बोर्ड की सभी आधिकारिक वेबसाइट्स क्रैश हो गईं। बोर्ड की सभी आधिकारिक वेबसाइट्स पहुंच से बाहर हो गई हैं।
बिहार बोर्ड के रिजल्ट के पल-पल के लाइव अपडेट के लिए क्लिक करें
विद्यार्थियों और अभिभावकों को बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा के परिणाम का काफी लंबे वक्त से इंतजार था। कोरोना वायरस की वजह से जारी लॉकडाउन के चलते बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा के परिणाम में लगातार देरी हो रही थी। बोर्ड भी पिछले काफी दिनों से परिणाम को लेकर पुख्ता जानकारी नहीं दे रहा था। लेकिन सोमवार को बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने स्पष्ट किया कि मैट्रिक का परिणाम मंगलवार दोपहर साढ़े बारह बजे आएगा।
कैसे देखें बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-10वीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
-क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
-यहां आपको नाम और रोल नंबर दर्ज करना होगा।
-सारी जानकारी सबमिट करते ही आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-ध्यान दें कि अभी लिंक एक्टिव नहीं हुआ है। जब लिंक एक्टिव होगा तभी रिजल्ट दिखेगा।
रिजल्ट देखने के लिए क्लिक करें
अंग्रेजी में पढ़ने के लिए क्लिक करें