बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। मैट्रिक का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुआ है। दोपहर साढ़े बाहर बजे दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी हुआ है, लेकिन इस बीच बोर्ड की सारी आधिकारिक वेबसाइट्स क्रैश हो गई हैं।
लॉकडाउन के लगातार बढ़ने की वजह से कॉपियों के मूल्यांकन में हुई देरी भी बोर्ड रिजल्ट के देर से जारी होने की वजह बन रहा था। आपको बता दें कि बिहार बोर्ड पहला ऐसा बोर्ड रहा जिसने लॉकडाउन के दौरान भी बारहवीं कक्षा का रिजल्ट सबसे पहले घोषित किया, लेकिन दसवीं के रिजल्ट को लेकर देरी हो रही थी। इस साल बिहार बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए 7,46,359 छात्र और 7,83,034 छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। बिहार बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए कुल 15,29,393 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 1368 केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षाओं का आयोजन कराया गया था।
ये हैं वो चार आधिकारिक वेबसाइट जहां सबसे पहले आएगा रिजल्ट
Biharboardonline.bihar.gov.in
Bsebresult.online
Biharboard.online
biharboardonline.bihar.gov.in
कैसे देखें बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-दसवीं कक्षा के परिणामों से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
-क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
-यहां आपको नाम और रोल नंबर दर्ज करना होगा।
- सारी जानकारी सबमिट करते ही आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
- ध्यान दें कि अभी लिंक एक्टिव नहीं हुआ है। जब लिंक एक्टिव होगा तभी रिजल्ट दिखेगा।