Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा का रिजल्ट आज जारी नहीं होगा। बोर्ड के अध्यक्ष ने इस बात की जानकारी दी है। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने एक वेबसाइट से बातचीत करते हुए साफ किया है कि बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा का रिजल्ट आज जारी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि दसवीं कक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य अभी बचा हुआ है। बोर्ड के रिजल्ट आने में अभी चार से पांच दिन लग सकते हैं। बोर्ड के अघ्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि सोमवार के बाद बोर्ड का रिजल्ट कभी भी आ सकता है।
बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर का कहना है कि दसवीं कक्षा का रिजल्ट चार-पांच दिन में जारी हो सकता है। उन्होंने कहा कि बिहार बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन के बाद की कुछ प्रक्रिया बची हुई है, ऐसे में जैसे ही ये प्रकिया पूरी होगी किसी भी वक्त रिजल्ट जारी हो सकता है। उन्होंने कहा कि बोर्ड चार-पांच दिन में दसवीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर देगा। बता दें कि बिहार बोर्ड दसवीं कक्षा के रिजल्ट को लेकर स्थिति साफ नहीं कर रहा है। अभी तक रिजल्ट जारी होने की कोई निश्चित तारीख नहीं बताई गई है। इस साल बिहार बोर्ड की दसवीं कक्षा के लिए 15.29 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।
बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट
- Biharboardonline.bihar.gov.in
- Bsebresult.online
- Biharboard.online
- biharboardonline.bihar.gov.in
गौरतब है कि इससे पहले सूबे के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा का भी कहना था कि दसवीं कक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि मैट्रिक का रिजल्ट जारी करने की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा के रिजल्ट को लेकर पिछले काफी दिनों से असमंजस की स्थिति बनी हुई है।