फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICSE, ISC Exam 2020: बोर्ड ने जारी किया टाइमटेबल, जुलाई में होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं

Fri, 22 May 2020 04:02 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ICSE, ISC Exam 2020
विज्ञापन

ICSE, ISC Exam 2020: काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (The Council for Indian School Certificate Examinations, CISCE) ने 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के लिए नया शेड्यूल जारी कर दिया है। नया टाइमटेबल बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org है। बता दें कि 12वीं की परीक्षाएं 1 जुलाई से शुरू होंगी और 10वींं की परीक्षाएं 2 जुलाई से आयोजित की जाएंगी। इस बार परीक्षा रविवार को भी आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


पहले ये परीक्षा मार्च के महीने में आयोजित की जानी थी लेकिन कोरोनावायरस के कारण परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ीं। ध्यान दें कि अब ICSE और ISC बोर्ड की शेष बची परीक्षाएं 1 जुलाई से 15 जुलाई, 2020 तक आयोजित की जाएंगी। देखें पूरा टाइम टेबल...
 



ICSE 10वीं का शेड्यूल-
दिनांक                    विषय
2 जुलाई, 2020        भूगोल
4 जुलाई 2020         आर्ट पेपर 4
6 जुलाई, 2020         समूह III - इलेक्टिव (फैशन डिजाइनिंग, फ्रेंच, जर्मन, हिंदुस्तानी संगीत, भारतीय नृत्य, मास मीडिया, शारीरिक शिक्षा, स्पेनिश, वेस्टर्न म्यूजिक, योग)
विज्ञापन
विज्ञापन

8 जुलाई, 2020        हिंदी
10 जुलाई, 2020      जीव विज्ञान - विज्ञान पेपर 3
12 जुलाई, 2020      अर्थशास्त्र (समूह II वैकल्पिक)

ISC 12वीं का शेड्यूल-
दिनांक                        विषय
1 जुलाई, 2020            जीव विज्ञान (पेपर 1) थ्योरी
3 जुलाई, 2020            बिजनेस स्टडीज
5 जुलाई, 2020            भूगोल
7 जुलाई, 2020            मनोविज्ञान
9 जुलाई, 2020            Soiology
11 जुलाई 2020           होम साइंस (पेपर 1) थ्योरी
13 जुलाई, 2020          इलेक्टिव अंग्रेजी
14 जुलाई, 2020          कला 5 - क्राफ्ट

छात्र अपना टाइम टेबल यहां दिए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं...

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें