बोर्ड द्वारा जारी गाइडलाइंस
- परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचनें।
- नेत्रहीन एवं वैसे दिव्यांग परीक्षार्थी जो स्वयं लिखने में असमर्थ हैं, उन्हें लेखक रखने की अनुमति दी गई है। ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए निर्धारित समय में 20 मिनट प्रति घंटा अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
- बीएसईबी ने छात्रों को परीक्षा हॉल में जूते और मोजे पहनने पर सख्त प्रतिबंध लगाने का भी निर्देश दिया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र में जूते और मोजे के बजाय चप्पल पहनें।
- ओएमआर उत्तर पत्रक एवं उत्तरपुस्तिका परीक्षार्थी को परीक्षा देने के लिए एक साथ उपलब्ध करायी जाएगी।
ओएमआर उत्तर पत्रक, उत्तर पुस्तिका एकत्र करने का समय
| पाली |
परीक्षा का समय |
ओएमआर उत्तर पत्रक का संग्रह करने का समय |
उत्तरपुस्तिका का संग्रह करने का समय |
| प्रथम पाली |
पूर्वाह्न 09:30 से अपराह्न 12:45 तक |
पूर्वाह्न 11:00 बजे |
अपराह्न 12:45 बजे |
| |
पूर्वाह्न 09:30 से अपराह्न 12:15 तक |
पूर्वाह्न 10:45 बजे |
अपराह्न 12:15 बजे |
| द्वितीय पाली |
अपराह्न 02:00 से अपराह्न 05:15 तक |
अपराह्न 03:30 बजे |
अपराह्न 5:15 बजे |
| |
अपराह्न 02:00 से अपराह्न 04:45 तक |
अपराह्न 03:15 बजे |
अपराह्न 4:45 बजे |
यह भी पढ़ें:
बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा कल से, एग्जाम से पहले चेक करें गाइडलाइंस; नहीं होगी समस्या
परीक्षा तिथि और समय
बिहार मैट्रिक परीक्षा, 2025 के पहले दिन यानी 17 फरवरी 2025 को दो पालियों में हिन्दी, बंगला, उर्दू एवं मैथिली विषय की परीक्षा राज्य के 1,677 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी।
इस साल इतने छात्रों ने भरा फॉर्म
बिहार मैट्रिक परीक्षा 2025 में सम्मिलित होने के लिए कुल 15,85,868 परीक्षार्थियों में 8,18,122 छात्राएं और 7,67,746 छात्रों ने परीक्षा फार्म भरा है। वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2025 के लिए पटना जिला में कुल 73 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं, जहां कुल 71,669 विद्यार्थी (18,960 छात्राएं एवं 16,656 छात्र) शामिल होंगे।