देखें जरूरी गाइडलाइंस
एडमिट कार्ड तैयार रखें
अपना एडमिट कार्ड पहले से निकालकर रख लें और सुनिश्चित करें कि उस पर आपके हस्ताक्षर और फोटो सही से चिपके हों। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा। एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा केंद्र और रोल नंबर को ध्यान से पढ़ लें।
जरूरी दस्तावेज याद से रख लें
- एडमिट कार्ड
- दो या तीन ब्लैक/ब्लू बॉल पेन
- पारदर्शी पेंसिल बॉक्स
- अतिरिक्त पेंसिल, स्केल और इरेजर (गणित परीक्षा के लिए)
परीक्षा केंद्र का पता और समय जांचें
परीक्षा केंद्र का नाम, पता और लोकेशन पहले से देख लें। यह सुनिश्चित करें कि परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कितना समय लगेगा और ट्रैफिक जैसी समस्याओं को ध्यान में रखें। रिपोर्टिंग समय से कम से कम 30-45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें।
ड्रेस कोड का पालन करें
जूते और मोजे पहनने की अनुमति नहीं है, केवल चप्पल पहनकर ही परीक्षा देने जाना होगा। स्कूल की निर्धारित यूनिफॉर्म पहनें। परीक्षा हॉल में मोबाइल, स्मार्टवॉच या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की अनुमति नहीं होगी, इसलिए इन्हें घर पर ही छोड़ें।