फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2020: जल्द आ सकते हैं परिणाम, लगभग 80 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन पूरा

Wed, 20 May 2020 09:01 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड 2020 का रिजल्ट
विज्ञापन

UP Board Exam 2020: रेड जोन में भी 19 जिलों में मंगलवार से कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो गया। जबकि, ग्रीन जोन में पांच मई और आरेंज जोन में 12 मई से मूल्यांकन चल रहा है। यूपी बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रीन जोन के अधिकांश जिलों में मूल्यांकन का काम लगभग पूरा हो गया है। जबकि, आरेंज जोन में भी लगभग 80 फीसदी कॉपियों के मूल्यांकन का काम पूरा हो गया है।

विज्ञापन


प्रयागराज के 10 मूल्यांकन केंद्रों में से पांच पर अब मात्र एक दिन के लिए ही कॉपियां जांची जाने के लिए बचीं हैं। अब तक कुल 79.3 फीसदी यानी लगभग 80 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा के अनुसार मंगलवार को कुल 2275 परीक्षकों ने 125969 कॉपियों का मूल्यांकन किया।

जिले के लिए मिलीं 1125309 कॉपियों में से कुल 893422 कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो गया। जिले में डॉ. केएन काटजू इंटर कॉलेज में 90.8 फीसदी, जीआईसी में 90 फीसदी, क्रास्थवेट इंटर कॉलेज में 89.3 फीसदी, जगत तारन गर्ल्स इंटर कॉलेज में 88.7 फीसदी, जमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में 86.2 फीसदी, केसर विद्यापीठ एवं केपी इंटर कॉलेज में 78.3 फीसदी, अग्रसेन इंटर कॉलेज में 71.4 फीसदी एवं भारत स्काउट गाइड इंटर कॉलेज में 62.7 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो गया।
विज्ञापन


नागरिक शास्त्र की कॉपी जांचने के लिए शिक्षकों को भेजें
जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा ने जिले के सभी प्रधानाचार्यों से इंटरमीडिएट नागरिक शास्त्र की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए प्रवक्ता नागरिक शास्त्र एवं इंटर में नागरिक शास्त्र पढ़ा रहे एलटी ग्रेड शिक्षकों के नाम भेजने को कहा है। डीआईओएस ने बुधवार को 10 बजे तक केपी इंटर कॉलेज में उपस्थित होकर मूल्यांकन करने को कहा है।

उम्मीदवार सबसे पहले परिणाम अमर उजाला की MYRESULTPLUS वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे। माईरिजल्टप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट https://results.amarujala.com/ है। बता दें कि हर साल सबसे पहले अमर उजाला की अंग्रेजी रिजल्ट वेबसाइट बोर्ड के परिणाम घोषित करती है। उम्मीदवार हर अपेडट के लिए समय-समय पर अमर उजाला वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। 

कैसे करें खुद को रजिस्टर-
चरण -1 सबसे पहले My Result Plus की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 
चरण -2 उसके बाद यूपी बोर्ड 2020 लिंक पर क्लिक करें। 
चरण -3 अब आपको रिजल्ट के दो लिंक दिखेंगे। चरण -4 यदि आप 10वीं कक्षा क परिणाम देखना चाहते हैं तो हाई स्कूल और 12वीं पास वाले इंटरमीडिएट पर क्लिक करें। 
विज्ञापन

चरण -5 अब आपको अपना जरूरी विवरण जैसे - नाम, रोल नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल-आईडी दर्ज करें। 
चरण - 6 सबमिट बटन पर क्लिक करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें