फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCECE 2020: कोरोना वायरस की वजह से बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा स्थगित

Mon, 13 Apr 2020 02:42 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी - फोटो : file photo
विज्ञापन

कोरोना वायरस की वजह से 19-20 अप्रैल को होने वाली बीसीईसीई परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा को लेकर अभी संशोधित तारीख की घोषणा नहीं हुई है। बीसीईसीई की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए नोटिफिकेशन में बताया गया है कि कोरोना वायरस की वजह से यह परीक्षा आगामी सूचना तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

विज्ञापन

 
आपको बता दें कि बीसीईसीई 2020  प्रवेश परीक्षा दो चरणों में होती है। पहले चरण में 50 प्रश्न पूछे जाते हैं जो कि 150 नंबर के होते हैं। ये सवाल भौतिक, रसायन और गणित आदि विषयों से पूछे जाते हैं। इस परीक्षा के दोनों चरणों में नगेटिव मार्किंग होती है। अभ्यर्थी के हर प्रश्न के गलत जवाब पर एक नंबर कटता है।

इसे भी पढ़ें-
विज्ञापन
विज्ञापन


पहला चरण 600 नंबर का होता है। दूसरे चरण की परीक्षाएं 1200 नंबरों की होती है। दूसरे चरण की परीक्षा में 100 सवाल पूछे जाते हैं जो कि 300 नंबर के होते हैं। आपको बता दें कि यह राज्य स्तरीय परीक्षा फार्मेसी, कृषि और दूसरे कार्यक्रमों में दाखिले के लिए होती है। इस परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी विभिन्न सरकारी और निजी कॉलेजों में दाखिले के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें