Bihar AYUSH UG Counselling 2024: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड ने बिहार आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी 2024 सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया गया है। काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर बिहार आयुष नीट यूजी 2024 का सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं। वहीं बिहार आयुष नीट 2024 का सीट आवंटन पत्र 18 सितंबर तक डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को 18 सितंबर तक आवंटित कॉलेज में सत्यापन करके अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी करानी होगी। बिहार आयुष नीट यूजी सीट आवंटन नीट यूजी स्कोर, श्रेणी, अधिवास, सीट उपलब्धता, आरक्षण नीति, टाई ब्रेकिंग मानदंड और काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों के भरे विकल्प के आधार पर होता है।
महत्वपूर्ण तारीखें
बिहार आयुष नीट यूजी के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, दूसरे राउंड की काउंसलिंग का सीट आवंटन परिणाम 27 सितंबर को घोषित किया जाएगा। 27 सितंबर से 5 अक्तूबर तक उम्मीदवार दूसरे राउंड की काउंसलिंग का सीट आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।