फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIEAP 2020: री-इवोल्यूशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, इन चरणों का करें पालन

Sun, 14 Jun 2020 04:08 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश ने पहली और दूसरी दोनों वर्ष के छात्रों के लिए री-इवोल्यूशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार bie.ap.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जून है।

विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (BIEAP) ने 12 जून, 2020 को इंटर प्रथम वर्ष तथा द्वितीय वर्ष के परीणामों की घोषणा कर दी है। इन परीक्षा के परिणामों के बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से देखा जा सकता है। कुल 507230 विद्यार्थियों ने प्रथम वर्ष की परीक्षा में भाग लिया था। इनमें से कुल 300560 छात्र सफल हुए। कुल छात्रों का पास प्रतिशत 59 है। वहीं द्वितीय वर्ष की परीक्षा में कुल 435655 छात्रों ने भाग लिया। इनमें से कुल 276389 विद्यार्थियों नें परीक्षा पास की। सफल होने वाले छात्रों का पास प्रतिशत 63 रहा।

वहीं कृष्णा जिला के छात्र इंटर के प्रथम और द्वितीय वर्ष के सफलता प्रतिशत में टॉप पर रहे। यहां के 75 प्रतिशत छात्र पास हुए। वहीं गुंटूर जिले का सफलता का प्रतिशत 65 रहा।

ये भी पढ़ें  - Sarkari Naukri 2020 Live: डाक विभाग, NHAI समेत अनेक सरकारी विभागों में नौकरी के मौके

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें