फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में परीक्षाएं जल्द होंगी शुरू, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Sun, 14 Jun 2020 12:30 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
haryana exams
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने शनिवार के दिन परीक्षा को लेकर जानकारी साझा की है। सरकार ने कहा कि उच्चतर और तकनीकी शिक्षा पाठ्यक्रमों में अंतिम सेमेस्टर की सभी टर्मिनल परीक्षाएं एक जुलाई से 31 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन


एक आधिकारिक ने इस विषय में कहा कि परीक्षा का तरीका पारंपरिक (conventional) होगा और केंद्र और राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित किए गए सोशल डिस्टेंसिंग, स्वच्छता आदि के सभी मानदंडों को ध्यान में रखकर होगा।

ये भी पढ़ें :  उत्तर प्रदेश सरकार ने दिया युवाओं को फिर एक बार नौकरी का मौका, बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि  
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी विश्वविद्यालयों के परीक्षा के परिणाम सात अगस्त तक घोषित किए जाएंगे। प्रदेश से बाहर के विद्यार्थियों को औसत आधार पर अंक दिए जाएंगे। अपना परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए वे भौतिक परीक्षा दे सकते हैं। सभी परीक्षाओं के दौरान सामाजिक दूरी का ख्याल रखा जाएगा। विद्यार्थियों को 50 फीसदी इन्टरनल असेस्मेंट के अंकों व पचास फीसदी बीते समेस्टर के अंकों के आधार पर अगले सेमेस्टर में प्रमोट किया जाएगा। परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल खुले नहीं रहेंगे। उच्च शिक्षा प्रधान सचिव अंकुर गुप्ता की ओर से इस तरह के अनेक निर्देश जारी किए गए हैं।

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें