फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप : समय पर फीस नहीं भरी तो निजी स्कूल ने 34 छात्रों को बनाया बंधक

Tue, 23 Aug 2022 08:00 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिभावकों के अनुसार, इस दौरान स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों द्वारा बच्चों को खाने, पीने या शौचालय जाने की भी अनुमति नहीं दी गई। 
विज्ञापन
स्कूल में बंद बच्चा (सांकेतिक चित्र) - फोटो : अमर उजाला - फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निजी स्कूलों की मनमानी और अनैतिकता का एक नया मामला सामने आया है। जहां एक निजी स्कूल के शिक्षकों द्वारा कथित तौर पर दर्जनों छात्रों को बंधक बनाते हुए एक कमरे में बंद कर दिया गया। इसके पीछे वजह बताई जा रही है कि छात्रों के परिजनों ने समय पर फीस का भुगतान नहीं किया था। मामला ओडिशा के भुवनेश्वर का है।  

विज्ञापन
Trending Videos

बच्चों को पांच घंटे तक कमरे में बंद करके रखा गया

घटनाक्रम को लेकर मंगलवार को कई बच्चों के अभिभावकों ने घाटिकिया में स्कूल के गेट के सामने धरना दिया और प्रताड़ित करने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उनके माता-पिता ने संवाददाताओं से कहा कि 34 छात्रों को सोमवार को करीब पांच घंटे तक एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। अभिभावकों के आरोपों के अनुसार, इस दौरान स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों द्वारा बच्चों को खाने, पीने या शौचालय जाने की भी अनुमति नहीं दी गई। 
 

माता-पिता को फोन करने की गुजारिश भी नहीं सुनी

इतना ही नहीं, प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों ने आरोप लगाया कि शिक्षकों ने बच्चों के अपने माता-पिता को फोन करने की गुजारिश को अनसुना करते हुए खारिज कर दिया। इस बर्ताव की वजह जानना चाहने पर शिक्षकों ने बच्चों को बताया कि उन्हें बंद कर दिया गया है, क्योंकि उनकी ट्यूशन फीस समय पर जमा नहीं हुई थी।
 
विज्ञापन

कई अभिभावक पहले ही कर चुके थे फीस जमा

इसके बाद स्कूल प्रशासन ने छात्रों को नोटिस थमाया और उस नोटिस को अपने-अपने अभिभावकों को देने को कहा। प्रदर्शन करने पहुंचे माता-पिता और अभिभावकों में से एक ने दावा किया कि उन्होंने पहले ही ट्यूशन फीस का भुगतान ऑनलाइन कर दिया था, लेकिन यह एक तकनीकी समस्या के कारण स्कूल के रिकॉर्ड में नहीं दिख रहा था। वहीं, पूरे घटनाक्रम को लेकर स्कूल के प्रवक्ता ने इस विषय पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें