फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU UG 2023: यूजी में प्रवेश के लिए तीसरे राउंड का कोर्स अलॉमेंट रिजल्ट जारी, 16 अगस्त तक जमा करें एडमिशन फीस

Tue, 15 Aug 2023 11:06 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BHU UG 2023: बीएचयू ने स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए तीसरे राउंड के आवंटन परिणाम की घोषणा कर दी है। उम्मीदवारों को अब सीट स्वीकार करनी होगी और कल, 16 अगस्त शाम 5:59 बजे तक एडमिशन फीस जमा करनी होगी। 
 
विज्ञापन
बीएचयू : बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी - फोटो : BHU
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BHU UG 2023 Merit List: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए तीसरे राउंड के आवंटन परिणाम की घोषणा कर दी है। सभी उम्मीदवार बीएचयू यूजी तीसरे राउंड की आवंटन परिणाम सूची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट- bhuonline.in पर जाकर देख सकते हैं।

विज्ञापन

16 अगस्त शाम 5:59 बजे तक जमा करें एडमिशन फीस

उम्मीदवारों को अब सीट स्वीकार करनी होगी और कल, 16 अगस्त शाम 5:59 बजे तक एडमिशन फीस जमा करनी होगी। बीएचयू सीट आवंटन के आठ राउंड की घोषणा करेगा। काउंसलिंग के नियमित दौर के बाद खाली बचने वाली सीटों की गणना 16 अगस्त को की जाएगी।

यदि किसी उम्मीदवार को किसी अन्य संकाय (Faculty) या कार्यक्रम (Programmes) में 'एडमिशन का ऑफर' मिलता है तो उम्मीदवार के पास अपने मूल आवंटन में बने रहने या नए संकाय में स्थानांतरित होने का विकल्प होगा। अगर उम्मीदवार प्रवेश के प्रस्ताव को स्वीकार कर लेता है और नए संकाय में चला जाता है तो उसे बाद में वापस जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

वेटिंग लिस्ट वालों को भी मिलेगा मौका

विश्वविद्यालय ने कहा है कि अगर उम्मीदवार अपग्रेड करता है या किसी दूसरे संकाय/कार्यक्रम में स्थानांतरित होता है तो किसी भी हाल में पिछले आवंटन पर वापस लौटने के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार पहले राउंड की वेटिंग लिस्ट में है, उसे अगले राउंड में पक्की सीट मिल सकती है। विश्वविद्यालय ने कहा कि इस मामले में फिर से उसे एक या उससे ज्याद पाठ्यक्रम में प्रवेश का प्रस्ताव मिल सकता है और नियम समान होंगे। छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके बीएचयू मेरिट लिस्ट 2023 पीडीएफ को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

ऐसे करें चेक-

  • बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट - bhuonline.in पर जाएं।
  • होमपेज पर नीचे की तरफ "BHU UG merit list 2023" लिंक पर क्लिक करें।
  • डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।
  • बीएचयू यूजी 2023 मेरिट लिस्ट पीडीएफ फॉर्म में डाउनलोड हो जाएगी।
  • इस पीडीएफ का प्रिंटआउट लें और लिस्ट में अपना रोल नंबर, रैंक आदि चेक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें