फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: रुईया हॉस्टल में सर्विस चार्ज बढ़ाने का आरोप, 70 छात्रों ने दिया धरना; पहुंचे प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य

Fri, 22 Aug 2025 09:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बीएचयू परिसर में रुईया हाॅस्टल के करीब 70 छात्रों ने प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि यहां जबरन वसूली की जा रही है। मेस चार्ज बढ़ाए जाने पर छात्रों ने अपनी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
रुईया हॉस्टल के बाहर धरने पर बैठे छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: बीएचयू के रुईया हॉस्टल (संस्कृत ब्लॉक) के बाहर शुक्रवार रात मेस में जबरन धन उगाही का आरोप लगाकर 60 से 70 छात्रों ने धरना-प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक नारेबाजी की। छात्रों ने कहा कि मेस का सर्विस चार्ज सलाना दो हजार से बढ़ाकर तीन हजार रुपये कर दिए हैं।

विज्ञापन


पहले से चल रहा मेस बंद कर दिया गया। वहां पर पहुंचे प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों से बातचीत के बाद छात्रों को आश्वासन दिया गया कि शनिवार को डीन से बातचीत कर मसले का हल निकाला जाएगा। इस पर छात्रों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। 

रुइया हॉस्टल के संस्कृत ब्लॉक में 250 छात्र हैं। शुक्रवार को दिन में मेस की व्यवस्था को लेकर जब छात्र वार्डेन से बातचीत करने पहुंचे तो बहसबाजी हो गई। इसके बाद छात्र हॉस्टल से बाहर निकलकर धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें