चयनित अभ्यर्थियों को 16 जुलाई, 2024 तक दस्तावेज सत्यापन पूरा करना होगा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
BHU LLB Counselling 2024: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने आज, 13 जुलाई, 2024 को एलएलबी पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग के चौथे राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने इस राउंड में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट bhucuetpg.samarth.edu.in. पर जाकर परिणाम देख सकते हैं और अपने आवंटन की स्थिति जान सकते हैं।
उम्मीदवारों को बीएचयू राउंड 4 सीट आवंटन परिणाम 2024 को डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।