फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: कैमिस्ट्री लैब में हुआ हादसा, प्रयोग के दौरान बीकर फटने से पांच छात्र घायल; इंदौर के एक स्कूल का मामला

Fri, 07 Nov 2025 07:53 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MP: इंदौर के एक स्कूल की लैब में हाइड्रोक्लोरिक एसिड से प्रयोग के दौरान बीकर फट गया। कांच के टुकड़ों और रसायन के छींटों से पांच छात्र घायल हुए। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MP: शुक्रवार को इंदौर के एक निजी स्कूल में केमिस्ट्री लैब में प्रयोग के दौरान बीकर फटने से पांच छात्र घायल हो गए। पुलिस के अनुसार यह घटना कनाडिया थाना क्षेत्र में स्थित शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल की है।

विज्ञापन


कनाडिया थाना प्रभारी सहर्ष यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दो शिक्षक कक्षा 7 के छात्रों को पतला हाइड्रोक्लोरिक एसिड (Hydrochloric Acid) से जुड़ा एक प्रयोग दिखा रहे थे। इसी दौरान कांच का बीकर फट गया और उसमें से निकले टुकड़ों और रासायनिक छींटों से पांच छात्र हल्के रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

त्वचा विशेषज्ञ से कराया गया इलाज

घटना के बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत सभी घायल छात्रों को प्राथमिक उपचार दिया। एक त्वचा विशेषज्ञ (Skin Specialist) की मदद से उनका इलाज किया गया। सभी छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना में किसी तरह की लापरवाही सामने नहीं आई है। स्कूल प्रशासन ने घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है और अब तक किसी अभिभावक ने शिकायत नहीं की है। उन्होंने कहा कि यदि कोई शिकायत आती है तो उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें