फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DCECE 2023: बिहार पॉलिटेक्निक डीसीईसीई के लिए 16 मई तक कर सकेंगे आवेदन, यह है प्रक्रिया

Thu, 27 Apr 2023 10:41 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

DCECE 2023: बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (BCECEB) ने ऑनलाइन DCECE 2023 एप्लीकेशन फॉर्म जारी कर दिया है। डीसीईसीई 2023 परीक्षा तिथि की घोषणा अभी बाकी है।
विज्ञापन
Polytechnic College - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Polytechnic DCECE 2023: बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (BCECEB) ने ऑनलाइन DCECE 2023 एप्लीकेशन फॉर्म जारी कर दिया है। डीसीईसीई 2023 परीक्षा तिथि की घोषणा अभी बाकी है।

विज्ञापन

हालांकि, आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि और आवेदन पत्र सुधार तिथियों की घोषणा कर दी गई है। डीसीईसीई के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 मई, 2023 है। ऑनलाइन आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 17 मई, 2023 है और उम्मीदवारों के लिए फॉर्म करेक्शन विंडो 18 मई से 20 मई, 2023 तक उपलब्ध होगी। 

BCECEB DCECE 2023: लिखित माध्यम में होगी परीक्षा

बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (BCECEB) पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए डिप्लोमा-सर्टिफिकेट एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (DCECE) आयोजित करता है। DCECE 2023 पूरे बिहार राज्य में पेन और पेपर-आधारित मोड में आयोजित किया जाएगा। डीसीईसीई 2023 में पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए परीक्षा तिथि और प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि की घोषणा यथासमय की जाएगी।

 

BCECEB DCECE 2023: आवेदन से पहले कर लें तैयारी

ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले, उम्मीदवारों को वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर, उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी, आधार कार्ड और ऑनलाइन भुगतान मोड (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/ यूपीआई) आदि डिटेल के साथ तैयार रहना चाहिए। 

 

विज्ञापन

Bihar Polytechnic DCECE 2023 कैसे भरें आवेदन पत्र?

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें।
  2. BCECEB DCECE आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत विवरण भरें।
  3. उम्मीदवार की स्कैन फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  4. निर्देशानुसार संबंधित शैक्षणिक जानकारी भरें।
  5. अब अपने आवेदन पत्र का पूर्वावलोकन करें।
  6. इसके बाद आवेदन पत्र का ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
  7. फॉर्म जमा करने के बाद ऑनलाइन आवेदन पत्र के भाग ए और बी को डाउनलोड करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें