बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा यानी आईटीआई सीएटी (ITI CAT) का परिणाम और रैंक कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट- bceceboard.bihar.gov.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं। बिहार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा 05 सितंबर, 2021 को बिहार राज्य के विभिन्न केंद्रों में ऑफलाइन आयोजित की गई थी। परीक्षा के दौरान राज्य और केंद्र सरकार द्वारा जारी सभी कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित किया गया था। उम्मीदवार रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके परिणाम की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar ITICAT रैंक कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवारों को Bihar ITICAT 2021 रैंक कार्ड
डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरण-दर-चरण मार्गदर्शिका का पालन करना आवश्यक है।
- बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
- स्क्रीन पर एक होमपेज दिखाई देगा, फ्लैश मैसेज सेक्शन नाम पर जाएं।
- 'Bihar ITICAT 2021 रैंक कार्ड' नाम के लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- रैंक कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना का अनुसरण करने की सलाह दी जाती है। परीक्षा पांच सितंबर को दो अलग-अलग पारियों में आयोजित की गई थी। पहली पारी सुबह 11 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3.30 से शाम 5.45 बजे तक आयोजित की गई थी। बोर्ड जल्द ही काउंसलिंग की तारीखों और विवरणों की घोषणा करेगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि बिहार आईटीआई परीक्षा हर साल राज्य भर में आईटीआई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम और काउंसलिंग की तारीखों से संबंधित अपडेट और जानकारी के लिए नियमित रूप से BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट देखें।
बिहार ITICAT परिणाम का सीधा लिंक
इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।