एडमिट कार्ड पर होंगे ये विवरण
बिहार बोर्ड ओपन स्कूल एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, परीक्षा केंद्र की जानकारी, विषय के नाम, परीक्षा तिथियां, उम्मीदवार की तस्वीर, हस्ताक्षर और महत्वपूर्ण परीक्षा निर्देश जैसे प्रमुख विवरण शामिल हैं।
बिहार बोर्ड ओपन स्कूल परीक्षा की तिथियां
बिहार बोर्ड ओपन स्कूल परीक्षा के लिए परीक्षा कार्यक्रम अग्रलिखित है। शेड्यूल के अनुसार, बिहार बोर्ड कक्षा 10 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 11 से 13 सितंबर तक होंगी, जबकि थ्योरी परीक्षाएं 18 से 26 सितंबर तक निर्धारित हैं। कक्षा 12 के लिए, बिहार बोर्ड ओपन स्कूल की परीक्षाएं 15 सितंबर से। अक्टूबर तक होंगी, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं 12 से 14 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी।